February 27, 2026

डोंगी रवाना: बेंगलुरु से ऋषिकेश के लिए पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू

 रेल किराए में बढ़ोतरी
Spread the love

देहरादून, 26 जून।
उत्तराखंड और दक्षिण भारत के बीच यात्रा को और अधिक सरल और सुगम बनाते हुए भारतीय रेलवे ने बेंगलुरु–ऋषिकेश के बीच पहली सीधी ट्रेन सेवा शुरू कर दी है। ट्रेन नंबर 06597/06598 को 19 जून को बेंगलुरु से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह ट्रेन उत्तराखंड के तीर्थस्थल ऋषिकेश और देहरादून से सीधे रूप से जुड़ने वाली पहली सीधी रेल सेवा है।

इस पहल से खासकर तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और दक्षिण भारत में रहने वाले उत्तराखंडी प्रवासियों को बड़ी राहत मिलेगी। नई ट्रेन सेवा बेंगलुरु, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश होते हुए उत्तराखंड पहुंचेगी और ऋषिकेश व देहरादून तक यात्रियों को सीधा कनेक्शन देगी।

रेल मंत्रालय के अनुसार, यह ट्रेन साप्ताहिक होगी और यात्रियों की सुविधा अनुसार इसकी फ्रीक्वेंसी भविष्य में बढ़ाई जा सकती है। ट्रेन में स्लीपर, एसी-3 और जनरल श्रेणी की कोच सुविधा रहेगी। साथ ही लंबी दूरी की यात्रा को ध्यान में रखते हुए पैंट्री कार की सुविधा भी दी जा रही है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि तीर्थ यात्रा के मौसम में इस रूट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं और अब उन्हें लंबा सफर करने के लिए ट्रांसफर या बदल-बदल कर ट्रेन पकड़ने की आवश्यकता नहीं होगी।

स्टॉपेज और मार्ग:
यह ट्रेन बेंगलुरु से शुरू होकर पुणे, इटारसी, झांसी, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश और अंत में देहरादून पहुंचेगी।

पर्यटन व तीर्थ यात्रा को मिलेगा बढ़ावा
उत्तराखंड सरकार ने इस पहल का स्वागत किया है और इसे राज्य में पर्यटन और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा देने वाला कदम बताया है। सरकार का मानना है कि इस सीधी रेल सेवा से कर्नाटक, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से आने वाले पर्यटकों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।