आज लॉन्च हुए Xiaomi के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन
Spread the love

आज लॉन्च हुए Xiaomi के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन

1. Xiaomi 17

Xiaomi 17

Xiaomi ने आज भारत में अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन में कैमरा और परफॉर्मेंस पर खास फोकस किया है।

इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो इसे बेहद तेज और पावरफुल बनाता है। फोन में 50MP Leica कैमरा सेटअप दिया गया है, जिससे प्रोफेशनल क्वालिटी की फोटोग्राफी और वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

फोन में 6.3-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो बेहतर कलर और स्मूथ विजुअल अनुभव देती है। इसके अलावा इसमें लगभग 6300mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जिससे लंबे समय तक फोन इस्तेमाल किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार इस स्मार्टफोन की बिक्री 13 मार्च से शुरू होगी


2. Xiaomi 17 Ultra

इसी लॉन्च इवेंट में कंपनी ने अपना प्रीमियम फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi 17 Ultra भी पेश किया है। यह मॉडल Xiaomi 17 से ज्यादा एडवांस फीचर्स के साथ आता है।

फोन में 1-120Hz LTPO AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिससे स्क्रीन बेहद स्मूथ और एनर्जी एफिशिएंट बनती है। इसमें भी Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर दिया गया है, जो हाई-एंड गेमिंग और मल्टीटास्किंग के लिए बनाया गया है।

फोटोग्राफी के लिए इसमें हाई-एंड Leica कैमरा सिस्टम दिया गया है, जिससे शानदार क्वालिटी की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए जा सकते हैं।

कंपनी के अनुसार यह मॉडल प्रीमियम फ्लैगशिप कैटेगरी में आता है और हाई-एंड स्मार्टफोन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है।