Spread the loveदैनिक प्रभातवाणी | ऋषिकेश | 5 अप्रैल 2026ऋषिकेश में एक महिला की शिकायत पर तीन रसूखदार प्रॉपर्टी डीलरों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी जैसे गंभीर आरोपों में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि पिता-पुत्र फरार बताए जा रहे हैं। मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है।पुलिस के अनुसार पीड़िता ने आरोप लगाया है कि शोषण का सिलसिला वर्ष 2021 से शुरू हुआ। महिला ने शिकायत में बताया कि उसके पति के व्यापारिक साझेदार मनजीत जौहर, उसके बेटे मानव जौहर और उनके सहयोगी कुशाग्र शर्मा ने उसकी पारिवारिक मजबूरी का फायदा उठाकर बार-बार उसके साथ दुष्कर्म किया।पीड़िता ने पुलिस को बताया कि जनवरी 2022 में पहली बार आरोपियों ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। इसके बाद फरवरी 2023 में उसे एक पेंटहाउस में ले जाया गया, जहां नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और आपत्तिजनक तस्वीरें खींची गईं। आरोप है कि इन तस्वीरों के जरिए उसे ब्लैकमेल किया गया और देहरादून तथा ऋषिकेश के विभिन्न होटलों में ले जाकर बार-बार दुष्कर्म किया गया।महिला ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देते थे। पीड़िता ने बताया कि वह लंबे समय तक डर के कारण चुप रही, लेकिन मानसिक रूप से टूटने के बाद उसने अपनी बहन को पूरी घटना बताई। इसके बाद उसने हिम्मत जुटाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी कुशाग्र शर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। वहीं मुख्य आरोपी मनजीत जौहर और मानव जौहर फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस की टीमें उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म, बंधक बनाने और जान से मारने की धमकी समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।इस घटना के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में भी आक्रोश देखा जा रहा है। पुलिस ने कहा है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। Post Views: 1 Post navigationदो शादियों ने बढ़ाई मुश्किल, खर्च पूरा करने को महिला से कुंडल लूटकर फरार हुआ युवक गिरफ्तार