Spread the loveदैनिक प्रभातवाणी | श्रीनगर, गढ़वाल | 24 मार्च 2026उत्तराखंड के श्रीनगर में हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय का 12वां दीक्षांत समारोह भव्य रूप से आयोजित हुआ। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. योगेन्द्र नारायण की अध्यक्षता में कार्यक्रम संपन्न हुआ, जबकि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने समारोह का शुभारंभ किया।दीक्षांत समारोह में 105 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए, जिनमें से 50 विद्यार्थी सत्र 2022–24 और 55 छात्र सत्र 2023–25 के हैं। इसके अतिरिक्त, 177 पंजीकृत शोधार्थियों को पीएचडी की उपाधि दी गई। दोनों सत्रों में कुल 319 शोधार्थियों ने पीएचडी उपाधि प्राप्त की और 6806 विद्यार्थियों को स्नातकोत्तर उपाधियां प्रदान की गईं।उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि विश्वविद्यालय उत्कृष्ट कार्य कर रहा है और इसे राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए और अधिक ऊर्जा के साथ काम करना होगा। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक वेशभूषा को अपनाना छात्रों और विश्वविद्यालय के लिए उल्लेखनीय पहल है, जिससे संस्कृति और परंपरा के प्रति छात्र-छात्राओं की रुचि बढ़ती है। सरकार विश्वविद्यालय में सुविधाओं की पूर्ति के लिए तत्पर है और अप्रैल माह में उच्च शिक्षा मंत्री के साथ एनआईटी और गढ़वाल विश्वविद्यालय में कार्यक्रम सुनिश्चित करेंगे।कुलपति प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए विश्वविद्यालय की गतिविधियों, उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं बल्कि नए जीवन की शुरुआत है। उन्होंने सभी दीक्षार्थियों से कहा कि इस अवसर को जीवन का प्रारंभिक अवसर मानते हुए अपने अगले कदम ऐसे बढ़ाएं कि माता-पिता, परिजन, गुरु और विश्वविद्यालय आप पर गर्व महसूस करें।कुलाधिपति डॉ. योगेन्द्र नारायण ने छात्र-छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्हें अतीत की प्रज्ञा का अध्ययन करते हुए वर्तमान और पारंपरिक ज्ञान के आधार पर नवाचार एवं विकास के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि छात्रों को स्वयं को भविष्य के नए आयामों के लिए तैयार करना आवश्यक है।समारोह में सभी दीक्षार्थियों ने पहाड़ी पारंपरिक संस्कृति का सम्मान करते हुए कुर्ता–सलवार और पहाड़ी टोपी पहनकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। Post Views: 3 Post navigationआबकारी नीति में बड़ा बदलाव: 50 से ज्यादा नई शराब दुकानें खोलने की तैयारी, राजस्व में होगा इजाफा टिहरी में भीषण हादसा: पूर्व फौजी की कार खाई में गिरने से मौत, पूरे गांव में शोक की लहर