Spread the loveRoorkee: जनपद के Piran Kaliyar क्षेत्र से एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक युवती के साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि आरोपियों ने न केवल युवती के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि घटना का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल भी किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि क्षेत्र के रहने वाले गुलरेज उर्फ विशाल ने उसे शादी का झांसा देकर अपने विश्वास में लिया। युवती का आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया और इस पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया। बाद में आरोपी ने यह वीडियो अपने एक साथी को भेज दिया।पीड़िता का आरोप है कि आरोपी के साथी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया और जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इस घटना के बाद युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी और घर में गुमसुम रहने लगी। जब परिजनों को इस पर शक हुआ तो उन्होंने सख्ती से पूछताछ की, जिसके बाद युवती ने अपनी मां को पूरी आपबीती सुनाई।मामला सामने आने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। Post Views: 7 Post navigationउत्तराखंड में गैस को लेकर मचा हड़कंप, काठगोदाम में लंबी कतारें, रुद्रप्रयाग-कोटद्वार में कालाबाजारी पर कार्रवाई राजधानी देहरादून में सनसनी: किरायेदारों के विवाद में 50 युवकों का हमला, चार घायल