Spread the loveदेहरादून, 14 मार्च। राजधानी देहरादून से एक बेहद शर्मनाक और गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगा है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 मार्च को उनकी नाबालिग बेटी घर से किसी काम के लिए निकली थी। आरोप है कि इसी दौरान एक युवक उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। बाद में उसने फोन कर अपने दो अन्य साथियों को भी मौके पर बुला लिया।बताया जा रहा है कि तीनों युवक किशोरी को शहर के बाहर जंगल क्षेत्र में ले गए, जहां उसे नशीला पेय पिलाया गया। आरोप है कि इसके बाद तीनों आरोपियों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी पीड़िता को हरिद्वार बाईपास क्षेत्र से एक ई-रिक्शा में बैठाकर घर की ओर भेजकर फरार हो गए।घर पहुंचने के बाद बदहवास हालत में पीड़िता ने रोते हुए अपनी मां को पूरी घटना बताई। बेटी की आपबीती सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। इसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।इस मामले में उत्तराखंड पुलिस के पटेलनगर थाना प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश का माह Post Views: 6 Post navigationराजधानी देहरादून में सनसनी: किरायेदारों के विवाद में 50 युवकों का हमला, चार घायल नानकमत्ता में हनीट्रैप गैंग का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 आरोपी गिरफ्तार; लूटी कार और नकदी बरामद