Spread the love देहरादून | 12 अप्रैल 2026 | दैनिक प्रभातवाणी अंकिता भंडारी हत्याकांड के दौरान कथित वीआईपी का दावा कर सुर्खियों में आई एक्ट्रेस उर्मिला सनावर एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। इस बार देहरादून पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक महिला की छवि खराब करने, उसका निजी मोबाइल नंबर सार्वजनिक करने और लोगों को भड़काने का काम किया है।मामले में नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। देहरादून के आनंद डीलक्स अपार्टमेंट में रहने वाली आरती गौड़ ने शिकायत दर्ज कराई है कि सहारनपुर निवासी उर्मिला सनावर फेसबुक और इंस्टाग्राम पर उनके खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट कर रही हैं।शिकायतकर्ता आरती गौड़ के अनुसार, उर्मिला सनावर ने उनका निजी मोबाइल नंबर भी सोशल मीडिया पर सार्वजनिक कर दिया, जिसके बाद उन्हें अंजान लोगों से धमकी भरे फोन आने लगे। इससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। साथ ही आरोप लगाया गया है कि उर्मिला सनावर लोगों को भड़का रही थीं कि उनके घर पर बुलडोजर चलाया जाए।पुलिस के अनुसार, इस मामले में आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है और सोशल मीडिया पोस्ट की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि उर्मिला सनावर पहले भी अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी का नाम सामने लाने के दावे को लेकर चर्चा में आई थीं। उस समय मामला काफी गरमा गया था और बाद में जांच केंद्रीय एजेंसी को सौंपी गई थी। अब इस नए मामले में उर्मिला सनावर खुद जांच के घेरे में आ गई हैं। Post Views: 3 Post navigationNarendra Modi का 14 अप्रैल को देहरादून दौरा, 14 किलोमीटर लंबा भव्य रोड शो होगा दिल्ली–देहरादून एक्सप्रेसवे का ऐतिहासिक उद्घाटन, उत्तराखंड को मिली तेज़ कनेक्टिविटी की बड़ी सौगात