Spread the loveरुद्रप्रयाग। दैनिक प्रभातवाणी । केदारनाथ धाम यात्रा पर एक बार फिर मौसम की मार देखने को मिली है। केदार घाटी में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के कारण गौरीकुंड से लगभग 1 किलोमीटर आगे छौड़ी (Chauri) के पास केदारनाथ पैदल मार्ग पर भारी बोल्डर और मलबा आ गया, जिससे यात्रा मार्ग बाधित हो गया। मलबा और बड़े-बड़े पत्थर गिरने के कारण प्रशासन ने एहतियात के तौर पर यात्रियों की आवाजाही तत्काल रोक दी। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए श्रद्धालुओं को गौरीकुंड और अन्य सुरक्षित स्थानों पर रोककर रखा गया है, ताकि किसी प्रकार की जनहानि न हो। प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और लोक निर्माण विभाग की टीमें मौके पर पहुंचकर मार्ग से मलबा हटाने का कार्य कर रही हैं। मौसम अनुकूल होने पर रास्ता खोलने का प्रयास किया जा रहा है, हालांकि लगातार बारिश के कारण राहत कार्य में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे मौसम विभाग और जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा बिना अनुमति या सूचना के यात्रा आगे न बढ़ाएं। भारी वर्षा के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और बोल्डर गिरने का खतरा लगातार बना हुआ है। प्रशासन की अपील: मौसम की ताज़ा जानकारी लेकर ही यात्रा करें। प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक सूचना पर भरोसा करें। मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित होने के बाद ही आगे बढ़ें। Post Views: 2 Post navigation देहरादून में बारिश ने खोली स्मार्ट सिटी की पोल, मुख्य सड़कें बनीं तालाब, ₹19 करोड़ की नई ड्रेनेज योजना पर उम्मीद हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: भूमिगत पानी की टंकी में दम घुटने से दो लोगों की मौत, गांव में पसरा मातम