Spread the love देहरादून | 14 अप्रैल 2026 | दैनिक प्रभातवाणी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुंचेंगे। उनका यह दौरा खास और ऐतिहासिक माना जा रहा है क्योंकि प्रधानमंत्री पहली बार देवभूमि में भव्य रोड शो करेंगे। इस रोड शो में उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी। करीब 12 से 14 किलोमीटर लंबे रोड शो में कुमाऊंनी, गढ़वाली और जौनसारी लोक नृत्य एवं पारंपरिक संगीत के माध्यम से प्रधानमंत्री का स्वागत किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर कलाकार और स्थानीय लोग पारंपरिक वेशभूषा में प्रधानमंत्री का अभिनंदन करेंगे।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगभग दो घंटे तक देहरादून में रहेंगे। इस दौरान वह मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे और इसके बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री सुबह करीब 10 बजे जॉली ग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से वह उत्तर प्रदेश के गणेशपुर जाएंगे। इसके बाद करीब 12 बजे मां डाट काली मंदिर में पूजा करेंगे। इसके बाद दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और देहरादून में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर करीब 2 बजे उनका वापस लौटने का कार्यक्रम निर्धारित है।भारतीय जनता पार्टी के अनुसार कार्यक्रम को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों में प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। Post Views: 3 Post navigationदेहरादून एक्सप्रेसवे पर अचानक ब्रेक से कई वाहन टकराए, यातायात हुआ बाधित अंकिता भंडारी केस में VIP दावा करने वाली Urmila Sanawar पर देहरादून में केस दर्ज, सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर बढ़ी मुश्किलें