देहरादून से बड़ी खबर: फर्जी जाति प्रमाणपत्र के सहारे पाई सरकारी नौकरी, शिक्षिका पर दर्ज हुआ मुकदमा, सेवा समाप्त
Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डोईवाला क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सरकारी नियुक्तियों की पारदर्शिता और व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौलीग्रांट प्रथम में तैनात एक सहायक अध्यापिका पर आरोप है कि उन्होंने फर्जी जाति प्रमाणपत्र के आधार पर सरकारी नौकरी हासिल की। मामले की विभागीय जांच में दस्तावेज़ कूटरचित पाए जाने के बाद शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से उनकी सेवा समाप्त कर दी, वहीं अब पुलिस ने भी आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।