Spread the loveदेहरादून, उत्तराखंड | 17 फरवरी 2026 | दैनिक प्रभातवाणीदेहरादून: राजधानी देहरादून के बसंत विहार थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, नशे में धुत तीन युवकों ने अपने साथी दिगंबर धीमान की बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके शव को गुप्त स्थान पर ठिकाने लगा दिया। मामले का खुलासा तब हुआ जब 9 फरवरी से लापता दिगंबर धीमान के परिजनों ने नगर कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस जांच में पता चला कि दिगंबर धीमान 9 फरवरी को अपनी कोर्ट पेशी के बाद अपने पिता को घर भेजकर दोस्तों के पास गया था। वसंत विहार थाना प्रभारी अशोक राठौड़ ने बताया कि देर शाम तक दिगंबर घर वापस नहीं लौटा, जिसके बाद परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। 11 फरवरी को उसके पिता ने औपचारिक रूप से गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।जांच के दौरान यह खुलासा हुआ कि दिगंबर धीमान और उसके तीन दोस्तों के बीच नशे की हालत में बहस हुई, जो हिंसक झगड़े में बदल गई। तीनों दोस्तों ने बेसबॉल बैट से उसके सिर पर कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी घबरा कर शव को किसी गुप्त स्थान पर छिपाकर फरार हो गए।पुलिस का कहना है कि मृतक दिगंबर धीमान के खिलाफ पहले भी 2021 में POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था, लेकिन उन्हें जमानत मिल गई थी। कोर्ट रजिस्टर में दिगंबर की उपस्थिति दर्ज है, लेकिन पेशी पूरी नहीं हो पाई थी। जांच अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों की लोकेशन का पता चल गया है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।अधिकारियों का कहना है कि शव मिलने के बाद मामले की पूरी सच्चाई सामने आएगी। देहरादून में बढ़ते क्राइम रेट ने शहरवासियों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। पुलिस लगातार शहर में ऐसे आपराधिक घटनाओं पर नजर रखे हुए है और अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है।बसंत विहार थाना क्षेत्र में यह दूसरी बड़ी हत्या है, जिसने स्थानीय लोगों में डर और सस्पेंस पैदा कर दिया है। पुलिस जनता से भी अपील कर रही है कि कोई भी संदिग्ध जानकारी होने पर तत्काल थाने से संपर्क करें, ताकि आरोपी जल्द पकड़े जा सकें और शहर में सुरक्षा का माहौल कायम रहे। Post Views: 25 Post navigationनैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप हरिद्वार में महंत बृजेश दास की हत्या: पति-पत्नी और देवर गिरफ्तार