Spread the loveदेहरादून, 14 मार्च। राजधानी देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि करीब 45 से 50 युवकों ने एक घर में घुसकर धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया।मिली जानकारी के अनुसार घटना पटेलनगर क्षेत्र की पंजाबी कॉलोनी में स्थित एक दो मंजिला मकान की है, जहां किरायेदारों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि अरशद नामक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर घर में घुसकर चाकू और डंडों से हमला कर दिया।पीड़िता रूबी कुरैशी, जो पंजाबी कॉलोनी की निवासी हैं, ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मकान की ऊपरी मंजिल पर रहने वाले किरायेदारों के साथ उनका विवाद हो गया था। उनके अनुसार 9 मार्च को अरशद कुछ युवकों के साथ ऊपर की मंजिल पर जा रहा था। इस दौरान रूबी कुरैशी के भाई ने उससे पूछा कि वह ऊपर किसके यहां जा रहा है। इसी बात पर कहासुनी शुरू हो गई और अरशद ने गाली-गलौज करनी शुरू कर दी।बताया जा रहा है कि विवाद बढ़ने पर अरशद ने फोन कर अपने करीब 45-50 साथियों को मौके पर बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में रूबी कुरैशी, अब्बास, उनकी मां और रहिश कुरैशी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन आरोप है कि हमलावर वहां भी पहुंच गए और हंगामा किया।पीड़िता की तहरीर के आधार पर उत्तराखंड पुलिस ने पटेलनगर कोतवाली में छह नामजद आरोपियों और करीब 45 अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में अरशद, आरिफ, मोनिस, आसिफ, अहमद उर्फ भवानी और उजैर के नाम सामने आए हैं। Post Views: 3 Post navigationरुड़की के पिरान कलियर में युवती से गैंगरेप, अश्लील वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल देहरादून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, नशीला पेय पिलाकर जंगल में ले गए तीन युवक