Spread the loveDehradun Police ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे #ऑपरेशन_प्रहार अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में अवैध स्मैक, चरस, देसी शराब और कच्ची शराब बरामद की गई है।\ पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 05.81 ग्राम अवैध स्मैक, 454 ग्राम चरस, 52 पाउच देसी शराब तथा लगभग 10 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक अभियुक्त पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब उसके आपराधिक रिकॉर्ड की विस्तृत जांच कर रही है। https://dainikprbhatvani.com/wp-content/uploads/2026/05/Screen-Recording-2026-05-18-223339.mp4 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक Shweta Choubey द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारियों और अधीनस्थ अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब और मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। दून पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं नशा तस्करी या अवैध गतिविधियों की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखा जा सके। Post Views: 2 Post navigation वायरल मारपीट वीडियो पर टिहरी पुलिस का त्वरित एक्शन, आरोपियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई