Spread the love पौड़ी गढ़वाल। नीलकंठ महादेव मंदिर में दर्शन के दौरान अपने परिजनों से बिछुड़ी हरियाणा निवासी 7 वर्षीय बालिका को पौड़ी पुलिस ने तत्परता, संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया। पुलिस की इस सराहनीय पहल से श्रद्धालुओं में सुरक्षा और विश्वास का संदेश गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्री सर्वेश पंवार के निर्देशन में नीलकंठ मंदिर में आने वाले तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा तथा सहायता के लिए पुलिस लगातार सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन कर रही है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में एक 7 वर्षीय बालिका अकेली और परिजनों से बिछुड़ी हुई मिली। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि बालिका हरियाणा की निवासी है और दर्शन के दौरान भीड़ के बीच अपने परिवार से अलग हो गई थी। सूचना मिलते ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस टीम ने तत्काल बालिका को संरक्षण में लिया और पूरी संवेदनशीलता के साथ उसके परिजनों की तलाश शुरू की। पुलिस कर्मियों ने मंदिर परिसर, आसपास के क्षेत्रों और विभिन्न संपर्क माध्यमों का सहारा लेकर बालिका के परिजनों की खोजबीन की। पुलिस की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही समय में बालिका के परिजनों का पता लगा लिया गया। इसके बाद बालिका को सकुशल उसके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया गया। अपनी बेटी को सुरक्षित पाकर परिजनों के चेहरे पर खुशी लौट आई और उन्होंने पौड़ी पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। पौड़ी पुलिस ने अपील की है कि तीर्थस्थलों पर आने वाले श्रद्धालु विशेष रूप से छोटे बच्चों का ध्यान रखें और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर उन्हें अपने साथ रखें, ताकि इस प्रकार की घटनाओं से बचा जा सके। Post Views: 2 Post navigation ऑपरेशन प्रहार के तहत देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रानीपोखरी से अवैध तमंचे और कारतूस के साथ शातिर अपराधी गिरफ्तार बद्रीनाथ धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में उड़ाया ड्रोन, नेपाली नागरिक पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई; ₹5 हजार का चालान